📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

परिवहन मंत्रालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 18 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 2.7K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
परिवहन मंत्रालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर

देहरादून,धामी सरकार में कैबिनेट परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को परिवहन मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस क्रम में विशाल वर्मा, संजय अरोड़ा और सन्नी सिंह को परिवहन मंत्रालय उत्तराखंड में नामित सदस्य बनाया गया है।

इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परिवहन विभाग में उनके अनुभव और सक्रियता से विभागीय कार्यों में गति और पारदर्शिता आएगी।

नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे मेहनत और निष्ठा का सम्मान बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। स्थानीय स्तर पर भी इन नियुक्तियों को परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं ने विश्वास जताया कि नव-नामित सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और परिवहन मंत्रालय की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने में सहयोग करेंगे।

इस दौरान विशाल वर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का भी आभार व्यक्त किया और कहा मेरे द्वारा सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचने का कार्य किया जाएगा

व्यापारी नेता सन्नी सिंह ने भी कहा सरकार की नीति को घर-घर और जन-जन पहुंचने का कार्य मेरे द्वारा किया जाएगा साथ ही प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसे पर खरा उतरने का कार्य करूंगा