📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 27 अगस्त 2026 (10 दिन पहले) 👁 17 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंचीं एसएसपी कैंप ऑफिस

मिठाई खिलाकर एसएसपी ने छात्राओं से उनके भविष्य के सपनों की ली जानकारी

कैरियर को लेकर दिए जरूरी टिप्स, सोशल मीडिया के नियंत्रित इस्तेमाल की दी सलाह

ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी एसएसपी की कलाई पर बांधी राखी

हरिद्वार,रुड़की। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं अपनी शिक्षिकाओं के साथ एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचीं। छात्राओं ने चंदन का टीका लगाकर एसएसपी नवनीत सिंह की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनसे रक्षा का वचन लिया।
इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनसे उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को करियर को लेकर अपने अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया का नियंत्रित और सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी तथा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से अत्यधिक नजदीकी बढ़ाने से होने वाले संभावित नुकसान के बारे में भी जागरूक किया।
एसएसपी ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इसके पश्चात ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी एसएसपी नवनीत सिंह से भेंट की और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रक्षाबंधन पर्व की खुशियां और भाई-बहन के स्नेह का संदेश देखने को मिला।