📅 बुधवार, 9 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

कोर्ट के आदेश पर मालखाने से निकली जब्त अवैध शराब,

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 13 जुलाई 2026 (1 महीने पहले) 👁 38 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर मालखाने से निकली जब्त अवैध शराब,

19 साल पुरानी शराब का हुआ 'अंतिम संस्कार'! मंगलौर पुलिस ने 100 आबकारी मुकदमों का किया एक साथ निस्तारण

कोर्ट के आदेश पर मालखाने से निकली जब्त अवैध शराब, 2007 से लंबित मामलों का हुआ विधिवत विनिष्टीकरण

रुड़की। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने वर्षों से लंबित आबकारी मामलों के निस्तारण में बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 साल पुराने रिकॉर्ड को साफ कर दिया। वर्ष 2007 से लंबित 100 आबकारी माल मुकदमों का माननीय न्यायालय के आदेश पर विधिवत निस्तारण किया गया। इस दौरान मालखाने में वर्षों से सुरक्षित रखी गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी अवैध शराब और शराब बनाने व तस्करी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
शनिवार को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रुड़की के आदेश के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर परिसर में विनिष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी अलीशा खान और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर की मौजूदगी में सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए जब्त सामग्री को नष्ट किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मालखाने में वर्षों से सुरक्षित रखी गई विभिन्न आबकारी मामलों की अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ-साथ शराब निर्माण और तस्करी में प्रयुक्त उपकरणों का भी नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई से वर्ष 2007 से लंबित 100 आबकारी मामलों का विधिवत निस्तारण हो गया।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण और मालखानों में रखी पुरानी जब्त सामग्री के समयबद्ध विनिष्टीकरण की प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी। इससे मालखानों में अभिलेखों और जब्त सामग्री का बेहतर प्रबंधन होगा तथा न्यायिक प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।