📅 बुधवार, 9 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

घर से नाराज होकर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 17 जुलाई 2026 (1 महीने पहले) 👁 95 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
घर से नाराज होकर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

घर से नाराज होकर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

प्लेटफॉर्म पर असहाय अवस्था में मिली 20 वर्षीय युवती, पूछताछ में बताई घर छोड़ने की वजह

जीआरपी की तत्परता से परिजनों को बुलाकर सुरक्षित किया सुपुर्द, परिवार ने जताया आभार

रुड़की। रुड़की रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को घर से नाराज होकर पहुंची एक 20 वर्षीय युवती को जीआरपी ने सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। युवती प्लेटफॉर्म पर असहाय अवस्था में घूमती मिली, जिस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी।
पूछताछ में युवती ने अपना नाम डिंपल पुत्री सुशील, निवासी ग्राम जंधेड़ा समसपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह किसी बात से नाराज होकर घर से निकल आई थी और रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंच गई।
इसके बाद प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी युवती को जीआरपी चौकी लेकर पहुंचे। वहां उससे उसके परिजनों की जानकारी ली गई और तत्काल दूरभाष के माध्यम से परिवार से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर परिजन चौकी पहुंचे, जहां आवश्यक सत्यापन के बाद युवती को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
इस दौरान परिजनों ने जीआरपी की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में एडीएसआई प्रभारी चौकी सुशील कुमार तिवारी, एडीएसआई गिरीश चंद्र उनियाल, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध त्यागी, हेड कांस्टेबल आशीष सैनी, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल अमित तथा महिला कांस्टेबल बिंदू सैनी शामिल रहे।