📅 बुधवार, 9 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

रिश्तों को किया शर्मसार! बहू का आरोप— ससुर ने बनाया हमबिस्तर होने का दबाव!

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 18 जुलाई 2026 (1 महीने पहले) 👁 98 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रिश्तों को किया शर्मसार! बहू का आरोप— ससुर ने बनाया हमबिस्तर होने का दबाव!

रिश्तों को किया शर्मसार! बहू का आरोप— ससुर ने बनाया हमबिस्तर होने का दबाव!

भंगेड़ी महावतपुर गांव में बहू ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, धमकी और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर

महिला बोली— बेटी का गला दबाने की भी हुई कोशिश, पुलिस ने जांच शुरू की

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी महावतपुर गांव से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ससुर पर उसे गलत संबंध बनाने और हमबिस्तर होने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 15 जुलाई की रात ससुराल पक्ष के कई लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ उसके घर पहुंचे और उसके, उसके पति तथा बेटी के साथ मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज की गई और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि उसका ससुर लगातार उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर घर की बिजली-पानी तक बंद कर दिए जाते थे। महिला का दावा है कि घटना के दौरान उसकी बेटी का गला दबाने का प्रयास किया गया, जबकि उसके और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
पीड़िता ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।