📅 बुधवार, 9 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

बस के केबिन में अचानक निकला सांप, चालक ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 26 जुलाई 2026 (1 महीने पहले) 👁 191 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
बस के केबिन में अचानक निकला सांप, चालक ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

चलती बस में मौत बनकर घुसा सांप! सूत्रों का कहना है चालक को डसा,यात्रियों में मची भगदड़

बस के केबिन में अचानक निकला सांप, चालक ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

रुड़की। रुड़की-लक्सर मार्ग पर ढंडेरा के पास रविवार को एक निजी बस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस के अंदर घुसे सांप ने चालक को डस लिया। सांप के काटते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री जान बचाने के लिए आनन-फानन में बस से नीचे उतर गए। चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस रुड़की से लक्सर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक के केबिन में छिपा सांप अचानक बाहर निकला और उसने चालक को डस लिया। चालक की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन उसने किसी तरह बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। बस रुकते ही यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात बन गये
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई

मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने सावधानी के साथ बस के अंदर छिपे सांप की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया और आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर लोगों की भीड़ लगी रही। चलती बस में सांप के घुसने और चालक को डसने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है सूत्रों का कहना है चालक अभी खतरे से बाहर बताई जा रहा है

वहीं दूसरी ओर यात्रियों कहना था कि यदि चालक समय रहते बस नहीं रोकता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जब इस विषय पर हमारी वन कर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था हमारे पास कोई इस तरह की सूचना नहीं है और मौके पर जाकर छानबीन की जाएगी