📅 बुधवार, 9 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

दबाव नहीं माना तो बीच सड़क घेरकर पीटा, प्रधान के भाई पर हमले में 18 पर केस

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 2 अगस्त 2026 (1 महीने पहले) 👁 291 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
दबाव नहीं माना तो बीच सड़क घेरकर पीटा, प्रधान के भाई पर हमले में 18 पर केस

दबाव नहीं माना तो बीच सड़क घेरकर पीटा, प्रधान के भाई पर हमले में 18 पर केस

पुरानी रंजिश को लेकर वारदात का आरोप, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच।

मंगलौर। पीरपुरा गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच चल रही रंजिश अब खुलकर सड़क पर आ गई है। ग्राम प्रधान के भाई पर हुए हमले के बाद पुलिस ने 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।
ग्राम प्रधान मुजफ्फर की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पहले से दर्ज एक मामले में समझौते और फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को उनका भाई इंतजार कार से दुकान जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कई युवकों ने बाइक खड़ी कर उसकी गाड़ी रोक ली। देखते ही देखते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद प्रधान पक्ष ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर परवेज, राशिद, अकील, तौकीर, नदीम, लुकमान, प्रवेज, तामीर, फिरोज, अकदस, अखलाक, अरशद, सारिक, समीर, अयान, अदनान, शोएब और कादिर समेत 18 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों के बीच इस घटना की चर्चा पूरे दिन बनी रही और लोग पुलिस कार्रवाई पर नजर लगाए हुए हैं।