📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी भुल्लर की सख्ती का असर, एसओ अंकुर शर्मा की बहादुरी लाई रंग : मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 19 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 3.7K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
एसएसपी भुल्लर की सख्ती का असर, एसओ अंकुर शर्मा की बहादुरी लाई रंग : मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी, दूसरा फरार, कॉम्बिंग अभियान जारी

रुड़की। हरिद्वार में अपराध और अपराधियों के खिलाफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की जीरो टॉलरेंस नीति लगातार असर दिखा रही है। उनके सख्त निर्देशों पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के बीच शुक्रवार तड़के थाना बुग्गावाला पुलिस ने यूपी बॉर्डर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को जवाबी कार्रवाई में घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बुग्गावाला पुलिस टीम देर रात यूपी सीमा के पास जोनल चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान बंजारावाला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

विपरीत परिस्थितियों में भी एसओ अंकुर शर्मा और उनकी टीम ने संयम, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी पहचान पुलिस कर चुकी है।

घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा 9 जून को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग से संबंधित पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इससे आरोपी की हालिया आपराधिक वारदातों में संलिप्तता भी सामने आई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन कॉम्बिंग अभियान शुरू कराया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रही आक्रामक कार्रवाई और एसओ अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बुग्गावाला पुलिस की त्वरित व साहसिक कार्यशैली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हरिद्वार पुलिस कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।