📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 17 अगस्त 2026 (20 दिन पहले) 👁 50 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

रुड़की, झबरेड़ा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने 16 अगस्त 2026 को लाठरदेवा शेख के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 01 अवैध तमंचा एवं 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 138/2026, धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नाम
सारिक पुत्र गुलफाम, निवासी ग्राम तेलीवाला, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 138/2026, धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
01 अवैध तमंचा
01 जिंदा कारतूस .315 बोर
पुलिस टीम
उ0नि0 नीरज रावत
का0 नसीबुद्दीन