📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 20 अगस्त 2026 (17 दिन पहले) 👁 114 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया

तेज बहाव में डूब रहे 10 वर्षीय जायरीन को 40वीं पीएसी आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया

कलियर मेले में हरिद्वार पुलिस अलर्ट, गंगनहर में स्नान के दौरान हादसा

रुड़की/कलियर। कलियर मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस और आपदा राहत दल लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। इसी क्रम में सुबह गंगनहर कलियर में स्नान के दौरान 10 वर्षीय जायरीन तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा
जैसे ही युवक को गंग नहर में डूबते हुए देखा वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने बिना देर किए गंग नहर में चलांग लगा दी और डूबते हुए युवक को अपनी जान पर खेल कर सकुशल बाहर निकाल मेले के दौरान आए लोग अक्सर गंग नहर में नहाने के लिए चले जाते हैं लेकिन वह भूल जाते हैं कि गंग नहर में पानी बहुत तेजी से चलता है यह तो गनीमत रही कि वहां पर मौजूद जल पुलिस के जवान मुस्तादिक के साथ तैनात थे जिस कारण डूबते हुए बालक को बिना देर किए बचा लिया गया
बालक की पहचान चांद पुत्र अजमेर अली, निवासी डासना, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

बचाव टीम
सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक
कांस्टेबल मोहित
कांस्टेबल सुमित नौटियाल