📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 23 अगस्त 2026 (14 दिन पहले) 👁 66 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहे थे ठिकाने, लक्सर पुलिस ने दबोचा

रुड़की/लक्सर। वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सुल्तानपुर क्षेत्र में गौमांस के अवशेष बरामद होने के मामले में कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
शमीम कुरैशी उर्फ रैना, पुत्र सलीम उर्फ सुक्का, निवासी निकट ईदगाह, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 58 वर्ष।
मोबिन, पुत्र नूर हसन, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 58 वर्ष।
मेहताब, पुत्र उस्मान, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष।
तासीन, पुत्र जिम्मू, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 52 वर्ष।
वसीम, पुत्र नूर हसन उर्फ नुस्सा, निवासी निकट कच्ची चौपाल, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी
व0उ0नि0 नितिन चौहान
उ0नि0 बीरेन्द्र नेगी
उ0नि0 कर्मवीर सिंह
कानि0 किशोर नेगी
कानि0 जगत चौहान
कानि0 संदीप रावत
कानि0 अमित रावत