📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 23 अगस्त 2026 (14 दिन पहले) 👁 72 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया

तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया

कलियर गंगनहर घाट पर तैनात 40 पीएसी आपदा राहत दल ने दिखाई तत्परता, परिजनों को सौंपा

रुड़की/कलियर। सालाना उर्स के दौरान जायरीनों की सुरक्षा के मद्देनजर कलियर गंगनहर घाट पर आपदा राहत दल की तैनाती की गई है। रविवार को घाट पर तैनात 40 पीएसी आपदा राहत दल की टीम ने सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए गंगनहर के तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को सकुशल बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, साहिल (24) पुत्र फुरकान, निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, कलियर गंगनहर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। पास में मौजूद युवकों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर घाट पर तैनात 40 पीएसी आपदा राहत दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साहिल को सकुशल बाहर निकाल लिया।
बचाव के बाद साहिल को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आपदा राहत दल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
श्रद्धालुओं को लगातार किया जा रहा जागरूक
गंगनहर घाट पर पुलिस और आपदा राहत दल द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। श्रद्धालुओं से रेलिंग पकड़कर स्नान करने, गहरे पानी में न जाने, तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतने और तैरकर नहर पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान कर सुरक्षित अपने घर लौटने का आग्रह किया जा रहा है।
पुलिस टीम
एसआई इखलाक मलिक
हेड कांस्टेबल विशाल सिंह
कांस्टेबल मनवर नेगी
कांस्टेबल हरीश सुंदरियाल
40 पीएसी आपदा राहत दल