📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रुड़की ड्रग विभाग ने नकली दवाईयों की सूचना पर रामनगर में की छापेमारी तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 28 जून 2025 (1 साल पहले) 👁 3.3K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की ड्रग विभाग ने नकली दवाईयों की सूचना पर रामनगर में की छापेमारी तीन आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दे ड्रग विभाग को कई दिनों से मुखबिर के द्वारा लगातार सूचना मिल रही थी कि रुड़की के रामनगर स्थित एक मकान में कुछ लोग नकली दवाई बनाकर सप्लाई करने का काम कर रहे है।

सूचना पाकर आज रात के समय एसटीएफ देहरादून और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने रामनगर गली नंबर दो में स्थित घर पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की है साथ ही तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है और दवाई बनाने का सामान भी कब्जे में ले लिया गया है। घर से टीम को काफी मात्रा में रॉ मैटेरियल भी बरामद हुआ है।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग रुड़की से नकली दवाई बनाने का काम कर रहे है। एसटीएफ देहरादून और हमारी टीम ने आज देर रात रुड़की स्थित रामनगर एक मकान पर छापेमारी की है जहां से लाखों रुपए की दवाई और रॉ मैटेरियल भी बरामद किया गया है। दवाई बनाने का सामान भी हमारे द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है साथ ही तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है कि ये लोग कब से नकली दवाई बनाने का काम कर रहे थे और उनके द्वारा यह दवाईयां कहां-कहां सप्लाई की जाती थी। साथ इन आरोपियों से जानकारी यह भी जुटाई जाएगी कि इस गैंग से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।