📅 बुधवार, 9 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

95 वर्षीय अम्मा जगवती देवी ने सिखाया पारंपरिक नृत्य

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 13 अगस्त 2026 (26 दिन पहले) 👁 39 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
95 वर्षीय अम्मा जगवती देवी ने सिखाया पारंपरिक नृत्य

हरियाली तीज पर महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, 95 वर्षीय अम्मा जगवती देवी ने सिखाया पारंपरिक नृत्य
रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की की महिला शाखा की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम श्री गार्डन, आदर्शनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपा कौशिक ने की, जबकि पुष्पा शर्मा एवं रीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
कार्यक्रम में नृत्य, गीत, कुर्सी दौड़, अंत्याक्षरी सहित अनेक रंगारंग गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान 40 वर्ष की शैक्षिक सेवा पूर्ण कर प्रधानाचार्या पद से इस वर्ष सेवानिवृत्त हुईं श्रीमती ममता शर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की खास विशेषता 95 वर्षीय अम्मा जगवती देवी की प्रेरक उपस्थिति रही। उन्होंने युवा महिलाओं को स्वयं पारंपरिक तीज नृत्य करके सिखाया और तीज के लोकगीत सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा की संरक्षक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या श्रीमती ममता शर्मा ने अपने अभिनंदन के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सावन माह में प्रकृति की हरियाली जीवन में प्रसन्न रहने का संदेश देती है।
पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती सुदेश शर्मा ने तीजोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले उत्सव केवल औपचारिक नहीं हैं, बल्कि समाज में समता, समरसता, सहयोग और समन्वय की सीख भी देते हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की महिला शाखा प्रतिवर्ष हरियाली तीज और होली मिलन जैसे कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित करती है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्सवों को मिलकर मनाने की परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।
इस अवसर पर संरक्षक सुदेश शर्मा, ममता शर्मा, अनीता शर्मा, नीलम शर्मा, मिथलेश शर्मा, अध्यक्ष दीपा कौशिक, महामंत्री पुष्पा शर्मा, कोषाध्यक्ष रीमा शर्मा, प्रतिभा शर्मा, दया शर्मा, सुनंदा शर्मा, अलका कपिल, अर्चना शुक्ला, नीलम शर्मा, नीरा भारद्वाज, वर्षा शर्मा, अखिलेश पराशर, विन्तेश कौशिक, अरुणिमा शर्मा, बबली शर्मा, वंदना शर्मा, शालिनी शर्मा, ऊषा शर्मा, सीमा शर्मा, प्रिया शर्मा, ईशा शर्मा, रचना शर्मा, अलका शर्मा, राची शर्मा, अनीता कौशिक, प्रभा शर्मा, निशा शर्मा, तान्या शर्मा, राधा शर्मा, शालू शर्मा, भावना शर्मा, संजना शर्मा, नेहा शर्मा, आंचल भारद्वाज सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।