📅 रविवार, 6 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बुग्गावाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 16 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 657 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत बुग्गावाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार

500 लीटर लाहन नष्ट, शराब बनाने की भट्टी और उपकरण बरामद

रुड़की। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार तथा देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, गैस सिलेंडर समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं, जबकि मौके पर करीब 500 लीटर लाहन नष्ट किया गया।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब बनाने और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस को 15 जून 2026 की रात सूचना मिली कि ग्राम मुजाहिदपुर स्थित नदी किनारे अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अनूप पुत्र पालू निवासी ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला, थाना बुग्गावाला को रंगे हाथों कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब तैयार करने की भट्टी, एक बड़ा ड्रम, पतीला, चूल्हा और गैस सिलेंडर बरामद किया गया। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लगभग 500 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बुग्गावाला में आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक नवीन पंवार, कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल विकास छेत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।